April 28, 2026

राजीव जैन: सोनीपत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास

Sonipat Continuous development in the state under the leadership of Chief Minister Nayab Singh Saini Rajiv Jain

सोनीपत: लोगांे को संबोधित करते हुए भाजपा के महापौर उम्मीदवार राजीव जैन।

  • भाजपा उम्मीदवारों का विकास व जीत का दावा वार्ड 19 कार्यालय का शुभारंभ

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत भाजपा के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन ने मंगलवार को शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, रेलवे रोड और बड़ा बाजार सहित कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने निजी स्कूलों और अस्पतालों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का धन्यवाद किया और भाजपा के पक्ष में अधिक मतदान की अपील की। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जनसभाओं में राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ निगम बनाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों के छोटे कार्यकाल में भी विकास की झलक दिखाई गई है। पांच साल के कार्यकाल में शहर और निगम में शामिल गांवों में तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे। निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और जनता विकास के लिए चुनाव लड़ रही है।

राजीव जैन ने सेक्टर 23 मार्केट में वार्ड 19 से उम्मीदवार अनिल ठाकुर के कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने क्रॉसरोड्स अस्पताल और सक्सेना अस्पताल में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों का धन्यवाद किया। रंगोली ग्रीन स्थित बत्रा अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। देवरू रोड स्थित ऋषिकुल वर्ल्ड एकेडमी और गोहाना रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में शिक्षकों से मुलाकात कर दस मई को अधिक मतदान की अपील की। पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर सहित कई कार्यकर्ता साथ रहे।

About The Author