January 26, 2026

सोनीपत: युवा मोर्चा गन्नौर मंडल की कार्यकारिणी को सौंपे नियुक्ति पत्र

Appointment letters handed over to the executive committee of Yuva Morcha Gannaur Mandal

युवा मोर्चा गन्नौर मंडल की कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र सौंपते वीरेंद्र बड़ौली। 

गन्नौर, अजीत कुमार। जीटी रोड स्थित इडन ग्रीन होटल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक की गई। बैठक में युवा मोर्चा गन्नौर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के सुपुत्र वीरेंद्र बड़ौली उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री भाजपा नीरज ठरू, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीन दहिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सुमित अंतिल एवं नितेश त्यागी ने विशेष रूप से शिरकत की।

युवा मोर्चा गन्नौर मंडल अध्यक्ष कपिल पंघाल ने बताया कि विशाल फौगाट, शिवांशु त्यागी को महामंत्री, शुभम पंघाल, अमन मुदगिल, सुचेन पहल, शिव शर्मा को उपाध्यक्ष, आयुष त्यागी, हनी गोयल, प्रवीन कुमार, अनत, विनय गोयल को सचिव, चिराग लाकड़ा को कोषाध्यक्ष, अभिनीत को आईटी प्रमुख व तुषार मित्तल को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। विरेंद्र बड़ौली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर गन्नौर मंडल अध्यक्ष अजय जैन, दातौली युवा मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, पुरखास युवा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, राजपुर युवा मंडल अध्यक्ष सुनील आदि मौजूद रहे।

About The Author