February 22, 2026

मोहन लाल बड़ौली: मन की बात राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है

Mann Ki Baat inspires nation building: Baroli

सोनीपत: भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा बडवासनी में मन की बात सुनते हुए

सोनीपतभारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को गोहाना के बड़वासनी गांव स्थित बूथ संख्या 172 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 129वां संस्करण कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात सदैव कुछ नया करने, सकारात्मक सोच अपनाने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करते हैं। इससे न केवल जनभागीदारी बढ़ती है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, लक्ष्य निर्धारित करने और देशहित में कार्य करने की दिशा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात सुनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और सेवा भाव को मजबूती मिलती है।

बड़ौली ने बताया कि इस वर्ष के अंतिम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आगामी वर्ष 2026 से जुड़ी चुनौतियों, संभावनाओं और विकास से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही वर्ष 2025 की उन उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिनसे देश को नया आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री ने समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाले प्रेरक व्यक्तियों के योगदान की चर्चा कर युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वदेशी को अपनाने को लेकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों के उत्साह की सराहना की, जिससे देश की आर्थिक मजबूती को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बिना भेदभाव विकास कार्य हो रहे हैं और सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

About The Author