January 25, 2026

सोनीपत के गांव से 24 वर्षीय युवती लापता, तलाश जारी

24-year-old girl missing from Sonipat village, search underway

प्रतीकात्मक फोटो।

सोनीपतसोनीपत जिले के एक गांव से 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने अपने फायदे के लिए उसे छिपा लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 और 14 दिसंबर की दरमियानी अल सुबह लगभग तीन बजे उसकी बहन घर से बिना बताए निकल गई थी। सुबह होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत में बताया कि युवती का शरीर हष्ट पुष्ट है, कद लगभग पांच फीट दो इंच है और रंग गोरा है। लापता होने के समय उसने गुलाबी रंग का सूट, क्रीम रंग का पायजामा और काले रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी।

इस संबंध में सोनीपत स्थित ओपी जिंदल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार थाना राई में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया। युवती की खोज के लिए विशेष टीम गठित की गई है और क्षेत्र में लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना राई या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें।

About The Author