April 15, 2026

सोनीपत खबर: सोनीपत उपायुक्त नेहा ने नारी शक्ति वंदन अभियान प्रचार वैन को दी रवानगी

Sonipat Deputy Commissioner Neha flagged off the Nari Shakti Vandan Abhiyan campaign campaign van.

सोनीपत: उपायुक्त नेहा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना करते हुए

सोनीपत, ज्योति शर्मासूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला स्तर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत प्रचार अभियान की शुरुआत बुधवार को की गई। उपायुक्त नेहा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया और संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक गांव तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे और कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, सुरक्षा तथा सामाजिक सम्मान जैसे विषय महिलाओं के जीवन से सीधे जुड़े हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ चलाया जाए तथा गांव-गांव में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि विभागीय भजन एवं सांस्कृतिक पार्टियां गांव-गांव जाकर लोकगीत, नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं और उनके परिवारों को जागरूक किया जाएगा ताकि वे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित हों। अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित महिलाओं और परिवारों ने प्रशासन के इस प्रयास का स्वागत किया। उनका कहना था कि गांव स्तर पर इस प्रकार की जानकारी मिलने से महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और हर गांव तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author