अभय चौटाला: कांग्रेस ने पांच विधायकों को बली का बकरा बनाया जबकि नौ थे
सोनीपत: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए।
- इनेलो पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी सभी नामों की घोषण एक साथ होगी: अभय चौटाला
सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में बुधवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने निकाय चुनाव, महिला आरक्षण और किसानों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निकाय चुनावों में पार्टी अपने चुनाव प्रतीक पर ही मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि 23 या 24 तारीख तक मेयर और पार्षद पद के सभी उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की जाएगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि राज्यसभा चुनाव में उनके नौ विधायक करोड़ों रुपये में बिके और केवल पांच लोगों को बलि का बकरा बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि चार नाम जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे। ।
महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात पार्टी बहुत पहले से करती रही है, जिसे ओमप्रकाश चौटाला ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था। उनका आरोप है कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार परिसीमन बिल को आगे बढ़ाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण सभी वर्गों में मिलना चाहिए और इसका इस्तेमाल किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होना चाहिए।
हरियाणा मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सत्र बुलाने की बात पर उन्होंने कहा कि किसानों से पहले माफी मांगी जानी चाहिए। उनके अनुसार नए नियम लागू कर किसानों को परेशान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से सरकार से संवाद और सम्मान की मांग कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से दस सीटें जीतने का वादा किया गया था। समय रहते अच्छे काम किए होते तो आज ऐसे हालात नहीं बनते। कई नेताओं ने इनेलो में आस्था जताई।
