सोनीपत: गली सड़ी हालत में व्यक्ति का मिला शव

रविवार को मृतक का शव गली सड़ी हालत में पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Title and between image Ad
  • मृतक ईश्वर की पत्नी गीता ने 2 अगस्त को अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था

सोनीपत: खरखौदा में रविवार को शहर की ईदगाह कॉलोनी में पुलिस ने एक व्यक्ति का गली सड़ी हालत में शव बरामद किया है। जिसकी शिनाख्त खांडा निवासी ईश्वर के रूप में की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भिजवा दिया है। मृतक ईश्वर की पत्नी गीता ने 2 अगस्त को अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके पति ने उसे सोते हुए करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की है। तभी से मृतक ईश्वर फरार चल रहा था। रविवार को मृतक का शव गली सड़ी हालत में पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

 

 

Connect with us on social media

Comments are closed.