सोनीपत में मैक्स हॉस्पिटल: द्वारका की विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी शुरू
सोनीपत, अजीत कुमार। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, द्वारका ने सोनीपत स्थित सक्सेना हॉस्पिटल में विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके शहर में ही कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श, सेकंड ओपिनियन और उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. कुलदीप शर्मा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. संजीव कुमार तथा सक्सेना मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं मिनिमल एक्सेस सर्जन डॉ. अखिल सक्सेना और डायरेक्टर, डायबेटोलॉजिस्ट एवं आईसीयू स्पेशलिस्ट डॉ. दिव्या सक्सेना की उपस्थिति में हुआ।
डॉ. संजीव कुमार हर महीने के पहले मंगलवार और डॉ. कुलदीप शर्मा हर महीने के दूसरे मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सक्सेना हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श देंगे। यहां प्राथमिक जांच के साथ फॉलो-अप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
डॉ. कुलदीप शर्मा ने कहा कि गांठ, खून की उल्टी, निगलने में परेशानी, बिना कारण वजन कम होना और कैंसर से जुड़े अन्य गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को समय पर विशेषज्ञ सलाह मिलना जरूरी है। नई ओपीडी में कॉम्प्रिहेंसिव कंसल्टेशन, ट्रीटमेंट प्लानिंग, फॉलो-अप और आधुनिक रेडिएशन थेरेपी तकनीकों से जुड़े उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
डॉ. संजीव कुमार ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने और नियमित स्क्रीनिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान होने पर, विशेषकर शुरुआती और लोकलाइज्ड कैंसर में, उपचार के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आधुनिक मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड तकनीकों से सर्जरी अधिक सटीक होने के साथ रिकवरी भी तेज हो सकती है।
नई ओपीडी से मरीजों को दिल्ली आने-जाने की परेशानी और समय की बचत होगी तथा कैंसर की जल्द पहचान और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
