सोनीपत क्राइम: सोनीपत पैतृक जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, पांच घायल
सोनीपत:घटना सथाल पर भागते औश्र इनसेट में घायल व्यक्ति।
सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के गोहाना की एकता कॉलोनी में पैतृक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और ईंटें फेंकी गईं। घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और मौके की जांच के आधार पर गुरुवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अशोक ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में करीब 400 वर्ग गज का उनका पैतृक प्लॉट है, जिस पर चारदीवारी और गेट लगा हुआ था। छह मई 2026 की सुबह कुछ लोग वहां पहुंचे और जमीन को अपना बताने लगे। आरोप है कि सोनू, पप्पू, विन्नी, अनिल, मनोज, मुकेश, विकास, राजेंद्र, रितु और ईश्वर समेत अन्य लोग निर्माणाधीन मकान से ईंटें ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरने लगे। विरोध करने पर झगड़ा शुरू हो गया।
रोहतास ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने अपनी हिस्सेदारी की दूसरी जमीन पहले ही बेच दी थी और अब इस प्लॉट पर भी कब्जा कर बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि जमीन की जमाबंदी, फर्द और इंतकाल उनके नाम दर्ज हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन बुलाकर गेट और चारदीवारी गिरा दी गई, जिससे विवाद और बढ़ गया।पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। अशोक, रोहतास, पूनम बाला, रीना और रवि घायल हुए। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
घायलों को सरकारी अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल किया गया। चिकित्सकों ने घायलों को बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया है। घटना के कई सीसीटीवी और अन्य वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। चौकी देवीपुरा के हेड कांस्टेबल हरेंद्र को जांच की
