May 30, 2026

सोनीपत: सिंधु नदी किनारे अरोड़ कोट राज्य के संस्थापक न्यायप्रिय शासक थे अरुट: विधायक निखिल

Arut was the just ruler who founded the Aror Kot state on the banks of the Indus River MLA Nikhil

सोनीपत: विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन प्रसाद वितरण करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में महाराजा अरूट जयंती के अवसर पर विधायक निखिल मदान ने शहरवासियों, विशेषकर अरोड़ा और खत्री समाज को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वह सेक्टर 27 स्थित पुलिस थाना के निकट बने महाराजा अरूट चौक पहुंचे और महाराजा अरूट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन सहित पंजाबी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि महाराजा अरूट का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि उनके मेयर कार्यकाल के दौरान महाराजा अरूट चौक का निर्माण कराया गया था तथा प्रतिमा भी स्थापित करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा अरूट को भगवान राम के पुत्र राजा लव का वंशज माना जाता है। सिंधु नदी के किनारे अरोड़ कोट नामक राज्य की स्थापना और न्यायप्रिय शासन के लिए उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उनके शासन में आमजन और श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाता था।

Arut was the just ruler who founded the Aror Kot state on the banks of the Indus River MLA Nikhil
सोनीपत: विधायक निखिल मदान महाराजा अरूट के कार्यक्रम में।

नगर निगम मेयर राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज से कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या वर्ग के नहीं होते, बल्कि उनका संदेश और आशीर्वाद सभी के लिए होता है। इसी भावना के साथ शहर में महाराजा अरूट के नाम पर चौक का निर्माण कराया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम के दौरान कृष्णा सेवा समिति सोनीपत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जूस और कुल्फी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद विधायक निखिल मदान ने पंजाबी गौरव संघ द्वारा सुभाष चौक पर आयोजित भंडारे में भाग लिया। वहां उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और महाराजा अरूट जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, राजेंद्र चांदना, राजकुमार मदान, पवन तनेजा, मोहन सिंह मनोचा, मोहन टुटेजा, राकेश चोपड़ा, पवन बत्रा, सतीश विरमानी, बी.आर. आहूजा, सागर चोपड़ा, अशोक टुटेजा, डॉ. संजय सेहरा, सतीश विज, अशोक सरदाना, भारत भूषण, परमानंद बत्रा, प्रदीप वाधवा, रमेश मदान, संजीव सरदाना, योगेंद्र नागपाल, अशोक सहगल, अशोक मुखी और सुशील त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About The Author