November 25, 2026

सोनीपत: कार्तिक पूर्णिमा पर महास्नान के लिए हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Thousands took a holy dip for the grand ritual bath on Kartik Purnima.

सोनीपत: सतकुंभा तीर्थ पर भंडारा लेते हुए श्रद्धालु।

सोनीपत, अजीत कुमार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर यमुना और सतकुंभा के सरोवर में मंगलवार को आस्था की ड़बकी लगाई। श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रद्णालुओं ने स्नान किया पाठ पुजा की और मन्नत मांगी। मलिकपुर घाट, बेगा घाट और पबनेरा घाट पर भी श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया।

Thousands took a holy dip for the grand ritual bath on Kartik Purnima.
सोनीपत: सतकुंभा तीर्थ पर पुजा करते हुए श्रद्धालु।

भारत के 68 तीर्थों में शामिल सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम में भव्य धार्मिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।और तीर्थ दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत राजेश स्वरूप जी महाराज ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व रखती है। धार्मिक मान्यताओं में इस दिन पवित्र तीर्थों में स्नान, दीपदान, भगवान विष्णु की पूजा और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास को भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना का पवित्र महीना माना गया है और कार्तिक पूर्णिमा इस महीने का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। कार्तिक पूर्णिमा केवल स्नान और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना को जीवन में अपनाने का अवसर भी है। श्रद्धालुओं को इस पावन दिन पर अपने परिवार सहित सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम आएं और भगवान के चरणों में शीश नवाकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

धाम के प्रबंधक सूरज शास्त्री ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सत्यवान स्वरूप महाराज, सोमबीर शास्त्री, अमन आचार्य, सुमित, ब्रह्मपाल, शहरपाल सहित अन्य स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं में रात-दिन उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए सभी स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाई है। श्रद्धालुओं के सहयोग से यह भंडारा लगाया गया है।

About The Author