November 21, 2026

सोनीपत: गोहाना में श्री खाटू श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

Sonipat: Minister Dr. Arvind Sharma participated in the Shri Khatu Shyam Nishan Yatra in Gohana.

सोनीपत: खाटू श्याम जी की पावन निशान यात्रा में शिरकत करते हुए मंत्री डा. अरविंद शर्मा।

सोनीपत, अजीत कुमार। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने  गोहाना स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में शनिवार को आयोजित श्री खाटू श्याम जी की पावन निशान यात्रा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बाबा खाटू श्याम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति भाव हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और बाबा श्याम के प्रति समर्पण देखकर मन अभिभूत हो गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। बाबा श्याम की महिमा और उनके प्रति भक्तों की श्रद्धा हमें सेवा, समर्पण और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बाबा खाटू श्याम जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा श्याम की कृपा सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।

About The Author