September 27, 2026

सोनीपत: प्रदीप सांगवान ने बनवासा में खेतों के पक्के रास्ते का किया शिलान्यास

Sonipat: Pradeep Sangwan laid the foundation stone for a paved farm road in Banwasa.

सोनीपत: निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव बनवासा में रविवार को खेतों तक जाने वाले पक्के रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने किया। करीब 1.3 किलोमीटर लंबे इस रास्ते के निर्माण पर 19 लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगे। रास्ता बनने से किसानों को खेतों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और कच्चे रास्ते के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने रास्ते के निर्माण की मंजूरी दिलाने पर प्रदीप सांगवान का आभार जताया। सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे भी विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।

प्रदीप सांगवान ने खेतों के पक्के रास्ते के लिए राशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर कथूरा मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक सैन, डॉ. राममेहर राठी, गांव बनवासा के सरपंच प्रतिनिधि टेकराम, हुकमचंद, कंवल मलिक, अजमेर नरवाल, जयभगवान ढुल और रणबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author