September 17, 2026

सोनीपत: सेवा संकल्प अभियान में गौसेवा से लेकर विद्यार्थियों को सेवा का संदेश

Sonipat: 'Seva Sankalp Abhiyan'—from cow service to conveying the message of service to students.

सोनीपत सेक्टर 12 के कार्यक्रम में जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू।

सोनीपत, अजीत कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की शुरुआत भटगांव स्थित धर्मार्थ गौशाला और सिसाना की अन्य गौशालाओं में हवन यज्ञ व गौसेवा के साथ हुई। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की टीमों ने गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर लम्पी रोग से बचाव के लिए टीके लगाए।

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गौशालाओं में हवन यज्ञ और पशुओं का टीकाकरण सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पशुधन और पर्यावरण की सुरक्षा भी समाज की जिम्मेदारी है। गौशाला संचालकों से पशुओं की नियमित देखभाल और साफ-सफाई रखने का आह्वान किया गया।

इसी अभियान के तहत गांव जगदीशपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी कार्यक्रम हुआ। भाजपा सोनीपत के जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्या अलका और विद्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया। नीरज कुमार ठरू ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संस्कार देना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Sonipat: 'Seva Sankalp Abhiyan'—from cow service to conveying the message of service to students.
सोनीपत: गांव जगदीशपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी कार्यक्रम ।
Sonipat: 'Seva Sankalp Abhiyan'—from cow service to conveying the message of service to students.
सोनीपत: गांव जगदीशपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भी कार्यक्रम ।

प्रधानाचार्या अलका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। छोटी उम्र से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की सीख मिलने से उनमें सहयोग, अनुशासन और संवेदनशीलता के गुण विकसित होते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी गई तथा उन्होंने समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती और जनसेवा महाकुंभ सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी। इनमें विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा। भाषण, चित्रकला, रंगोली, स्वच्छता, रक्तदान और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर डीपी अनिल दहिया, रविंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, कामेश्वर, संजय कुमार, गीता, सुनीता, अमित कुमार, हेड टीचर तिलक राज, पंकज, विजेंद्र, पवन, सविता, सतपाल और कुलदीप सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो में देखें कार्यक्रम 

Sonipat: 'Seva Sankalp Abhiyan'—from cow service to conveying the message of service to students.
सोनीपत के बगडू गांव के स्कूल के कार्यक्रम में जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू।
Sonipat: 'Seva Sankalp Abhiyan'—from cow service to conveying the message of service to students.
सोनीपत के बाबा श्याम के कार्यक्रम में जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू।

सोनीपत: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लंबी उम्र की कामनाके साथ हवन करते हुए।

About The Author