September 16, 2026

सोनीपत: जिला कारागार में बंदियों ने सीखी योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया

Sonipat Inmates at the district jail learned yoga, pranayama, and Sudarshan Kriya.

सोनीपत: आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से जिला कारागार स्मार्ट कोर्स करवाते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। जिला कारागार, सोनीपत में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से 8 सितंबर से 14 सितंबर तक छह दिवसीय प्रिजन स्मार्ट कोर्स का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. अविनाश चोपड़ा ने बंदियों को योग, प्राणायाम एवं विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा।

जिला कारागार, सोनीपत के जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से बंदियों को तनावमुक्त जीवन जीने में काफी लाभ महसूस हुआ। इन गतिविधियों से बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। उप-अधीक्षक संदीप बघेल ने सभी बंदियों को आह्वान किया कि वे योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि वे मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकें तथा सकारात्मक सोच के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

About The Author