सोनीपत: मुख्यमंत्री से ग्रांट मंजूर कराने पर प्रदीप सांगवान का जताया आभार
सोनीपत: बरोदा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासी।
सोनीपत, अजीत कुमार। बरोदा विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों में खेतों के रास्तों को पक्का करवाने के लिए दो करोड़ 83 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर होने पर ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान का आभार जताया। यह ग्रांट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूर करवाई गई है।
गांव छिछड़ाना में 19 लाख 78 हजार रुपये की लागत से करीब 1.1 किलोमीटर लंबा पक्का रास्ता बनाया जाएगा। ग्रांट मंजूर होने की खुशी में गांव के सरपंच राजबीर मलिक ने गोहाना स्थित प्रदीप सांगवान के कार्यालय पहुंचकर उनका आभार जताया और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
प्रदीप सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार बरोदा हलके में विकास कार्यों के लिए लगातार पर्याप्त ग्रांट दे रही है। गांवों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और खेतों तक पक्के रास्ते बनने से किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर जिला गोहाना भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, मुड़लाना मंडल अध्यक्ष सरपंच इंद्रपाल, सरपंच राजू मातंड, कंवल सिंह मलिक, रेणु सेक्रेटरी और मनीष नरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
