सोनीपत: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए गन्नौर से पंजाबी समुदाय रवाना
सोनीपत: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए रवाना होने के दौरान उपस्थित पंजाबी समुदाय के लोग।
सोनीपत, अजीत कुमार। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गन्नौर से पंजाबी समुदाय के लोग रवाना हुए। विभाजन विभीषिका के गन्नौर विधानसभा संयोजक अंकित मल्हौत्रा ने बस को गुरुग्राम के लिए रवाना किया। उनके साथ पंजाबी सभा के अध्यक्ष प्रीतम आहूजा, डा. भूपेंद्र कुकरेजा, अशोक वाधवा, मनिंदर सन्नी, भूषण, सुरेंद्र खुराना, रामलाल मनचंदा भी उपस्थित रहे। अंकित मल्हौत्रा ने बताया कि कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन और पीड़ा झेलनी पड़ी थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन की त्रासदी को याद करने के साथ-साथ उस दौर में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में विभाजन पीड़ित परिवारों के संघर्ष, त्याग और उनकी स्मृतियों को साझा किया जाएगा, ताकि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक भाईचारे का संदेश मजबूत हो।
