July 22, 2026

सोनीपत: पुलिस ने कांग्रेस नेता राजेश व जिला पार्षद संजय को साथियों सहित डिटेन किया

Sonipat Police detained Congress leader Rajesh and District Councilor Sanjay, along with their associates.

सोनीपत: पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता राजेश पहलवान पुखासिया को थाने ले जाया गया।

सोनीपत, अजीत कुमार। गांव पुरखास से गन्नौर पुलिस ने कांग्रेस नेता राजेश पहलवान पुरखासिया को उनके साथियों सहित हिरासत में लेकर उनको थाने में ले गई। बुधवार को जब वो धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गांव से हिरासत में ले लिया हैं ।

पुरखासिया ने कहा कि छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज किया गया। वहीं, पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे, तो उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्रों, युवाओं एवं देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी दृढ़ता एवं संकल्प के साथ उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

उधर जिला पार्षद संजय बड़वासनिया को बुधवार को पुलिस ने उनके घर पहुंचकर डिटेन किया। इस दौरान संजय बड़वासनिया ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को घरों में डिटेन करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उनका आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।

Sonipat Police detained Congress leader Rajesh and District Councilor Sanjay, along with their associates.
सोनीपत: जिला पार्षद संजय बड़वासनिया।

बड़वासनिया ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता के बल पर तानाशाही रवैया अपना रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि प्रदेश और देश में सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार बढ़ रहा है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।इस मामले में पुलिस की ओर से डिटेन किए जाने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का पक्ष सामने आने का इंतजार है।

About The Author