June 28, 2026

सोनीपत मेयर राजीव जैन: कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर संत कबीर चौरा आश्रम में भंडारा और सत्संग का आयोजन

Community feast and spiritual gathering organized at Sant Kabir Chaura Ashram on the eve of Kabir Jayanti.

कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर संत कबीर चौरा आश्रम में भंडारा और सत्संग का पहुंचें मेयर राजीव जैन।

सोनीपत, अजीत कुमार। कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर दिल्ली रोड स्थित संत कबीर चौरा आश्रम में भंडारा, सत्संग एवं मीठे पानी की छबील का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोनीपत नगर निगम के महापौर राजीव जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में महंत सतीश दास के साथ संत कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर महापौर राजीव जैन ने संत कबीर दास को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती हैं। उनकी वाणी लोगों को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

महापौर ने सत्संग में संत कबीर की वाणी का श्रवण किया और श्रद्धालुओं के साथ भंडारे तथा मीठे पानी की छबील सेवा में भी भागीदारी निभाई। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से संत कबीर के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया और कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में अत्यंत प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधन समिति के प्रधान पवन सोलंकी, रामनिवास, सोमवीर, दीपक सैनी, सूरजभान इंदौरा, जगदीश चंद्र, ओमप्रकाश सरोहा, विनोद नंगल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, सेवा तथा सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

About The Author