June 23, 2026

सोनीपत: मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने लखनऊ में भविष्य की मौत पर शोक जताया

Sonipat Minister Dr. Arvind Sharma expressed grief over the death of Bhavishya in Lucknow. Gjd News

सोनीपत: महिपुर में भविष्य शर्मा की मौत पर शोकाकुल परिवार।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के महिपुर गांव निवासी 21 वर्षीय भविष्य शर्मा की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में मौत हो गई। भविष्य कुछ दिन पहले ही एक एनीमेशन एवं गेमिंग संस्थान में नौकरी करने के लिए लखनऊ गया था। नौकरी शुरू किए उसे मात्र दस दिन हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Sonipat: Minister Dr. Arvind Sharma expressed grief over the death of Bhavishya in Lucknow.
मंत्री डा. अरविंद शर्मा।

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि भविष्य शर्मा एक प्रतिभाशाली युवा था और उसका असामयिक निधन बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार और समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

परिजनों के अनुसार भविष्य छह जून को नौकरी के लिए लखनऊ गया था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और अपनी बहन की शादी का सपना पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा था। बताया गया है कि अग्निकांड के दौरान उसने अपनी मां को वीडियो कॉल की थी। उसने बताया कि इमारत में चारों ओर धुआं फैल गया है और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। बातचीत के दौरान ही फोन कट गया। इसके कुछ समय बाद उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। भविष्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

परिवार ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

भविष्य शर्मा की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जिस युवा पर परिवार के भविष्य की जिम्मेदारी थी, उसके असमय निधन से परिवार के सपने अधूरे रह गए।

About The Author