June 4, 2026

सोनीपत: उपायुक्त ने राजनैतिक दल प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

Sonipat: Deputy Commissioner inspects EVM warehouse along with political party representatives

सोनीपत: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस में राजनैतिक दल प्रतिनिधयों के साथ।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा सिंह ने गुरूवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वेयर हाउस से संबंधित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा बहुत की संवेदनशील कार्य है, ऐसे में वेयर हाउस में निर्माण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इसको लेकर कड़े दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, भाजपा से सोनिया मोर, कांग्रेस से अशोक शर्मा, आईएनएलडी से कुनाल गहलावत, सीपीआई से शरदानंद सोलंकी, बीएसपी से डीआर मलिक व अन्य मौजूद रहे

About The Author