सोनीपत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली की जोड़ी लाजवाब
सोनीपत: वीरेश शांडिल्य को सम्मानित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली।
सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य को आतंकवाद के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर व सनातन धर्म को मजबूत करने पर दोशाला देकर सोमवार को सम्मानित किया
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंडित मोहन लाल बड़ौली उनके रिश्ते में भांजे लगते हैं क्योंकि बड़ौली की माता शांडिल्य परिवार से संबंध रखती हैं, जिसके चलते वह उन्हें अपना भांजा मानते हैं। शांडिल्य ने कहा कि पंडित मोहन लाल बड़ौली हरियाणा का गर्व हैं और उन्होंने अपने सरल स्वभाव, संगठन क्षमता तथा जनसेवा के माध्यम से प्रदेश में अलग पहचान बनाई है।
शांडिल्य ने कहा कि ब्राह्मण महापंचायत सदैव मोहन लाल बड़ौली के साथ खड़ी है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी विचारधारा पर पहरा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि देशहित, सनातन संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा के मुद्दों पर समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की जोड़ी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और मोहन लाल बड़ौली हमेशा हंसमुख स्वभाव से लोगों से मिलते हैं तथा उनकी कार्यशैली प्रदेश को मजबूती प्रदान कर रही है। शांडिल्य ने कहा कि दोनों नेता जमीन से जुड़े हुए हैं और आम जनता के बीच सहज रूप से पहुंच बनाकर हरियाणा के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ जारी मुहिम, सनातन धर्म को मजबूत करने, सामाजिक समरसता, हिंदू-सिख भाईचारे तथा युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने जैसे कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरेश शांडिल्य द्वारा वर्षों से आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि वीरेश शांडिल्य लगातार शहीदों की सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
