April 30, 2026

सोनीपत: गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने का दिया संदेश

Message given to keep water for animals and birds in summer Gjd News

सोनीपत, अजीत कुमार। गांव वजीरपुरा में जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बीएमसी अध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के जिला समन्वयक श्यो प्रसाद ने लोगों से अपील की कि गर्मियों में अपने घरों और दुकानों के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था जरूर करें।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की कमी के कारण कई पक्षी और पशु दम तोड़ देते हैं। ऐसे में यदि लोग छोटे-छोटे बर्तन में पानी रखें, तो इससे उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि गौरेया, मैना जैसे पक्षियों की चहचहाहट वातावरण को खुशनुमा बनाती है, इसलिए उनका संरक्षण जरूरी है।

श्यो प्रसाद ने कहा कि इस बार अप्रैल से ही तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे जीव-जंतु परेशान हैं। प्राकृतिक जल स्रोत सूखने पर उन्हें भटकना पड़ता है और कई बार पानी न मिलने पर वे बेहोश होकर गिर जाते हैं। उन्होंने सभी से मिलकर पशु-पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण का प्रयास करने की अपील की। इस मौके पर बीएमसी सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

About The Author