April 16, 2026

सोनीपत: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Five-day Pran Pratishtha Mahotsav inaugurated on the birth anniversary of Lord Parshuram, grand Kalash Yatra taken out

सोनीपत, ज्योति शर्माभगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर, साबुन दरवाजा (छोटे शनि मंदिर के पास) में पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिन गणेश पूजन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में पंडित अमित शौनक ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। गणेश पूजन पंडित मुकेश शर्मा व रितु शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया, जबकि कलश पूजन विनोद शर्मा व सरिता शर्मा ने किया। सायंकाल कर्मकुटी, हवन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें राठधाना से राजकुमार शर्मा व अनीता शर्मा तथा देवेंद्र गौड़ व राजरानी ने भाग लिया।

इस अवसर पर पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़ा बाजार से 51 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बड़ा बाजार से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा, पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रधान अमित कुच्छल, रामलीला समिति के प्रधान महेंद्र मंगला, राजकुमार गोयल, प्रवीण गोयल, इंदर जैन, रविंद्र पाराशर, दीपक चौबे सहित अनेक श्रद्धालुओं व समिति सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

About The Author