April 7, 2026

मोहन लाल बड़ौली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएगी जनता

People will make lotus bloom in the assembly elections of five states Barauli

सोनीपत: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मोहन लाल बडौली व अन्य

  • महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण से राष्ट्रभक्ति संदेश सशक्त हुआ

सोनीपत, अजीत कुमार। मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया और युवाओं को राष्ट्रभक्ति, साहस तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

People will make lotus bloom in the assembly elections of five states Barauli
सोनीपत: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मोहन लाल बडौली व अन्य।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन करते हुए रविवार को मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महाराजा सूरजमल युद्ध कौशल, रणनीति और वीरता के अद्वितीय प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि महाराजा सूरजमल ने अपने जीवन में अनेक युद्ध लड़े और कभी पराजय स्वीकार नहीं की। वे न्यायप्रिय, दूरदर्शी तथा किसानों के हितों के प्रति समर्पित शासक थे। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देती रहेगी।

पत्रकारों से बातचीत में मोहन लाल बड़ौली ने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में जनता के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि असम में पार्टी तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

People will make lotus bloom in the assembly elections of five states Barauli
सोनीपत: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मोहन लाल बडौली व अन्य

किसान हितों पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार मंडियों में बेहतर व्यवस्था लागू कर रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। सरकार 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सोनीपत विधयक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भरद्वाज,  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author