April 1, 2026

सोनीपत विधायक निखिल मदान: अनाज मंडी में सड़क निर्माण में खामियां मिलने पर भड़के

Sonepat MLA Madan gets angry after finding flaws in the road construction at the grain market.

सोनीपत: सोनीपत विधायक निखिल मदान अतिरिक्त प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल उपायुक्त नेहा सिंह नई अनाज मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंचे

  • अतिरिक्त प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल , उपायुक्त सोनीपत नेहा सिंह

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी का दौरा कर रबी फसल खरीद व्यवस्थाओं का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में सड़क निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई गई तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Sonepat MLA Madan gets angry after finding flaws in the road construction at the grain market.
सोनीपत: सोनीपत विधायक निखिल मदान अतिरिक्त प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल उपायुक्त नेहा सिंह नई अनाज मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंचे

दौरे के दौरान विधायक ने फसल खरीद के लिए लागू बायोमेट्रिक व्यवस्था, अटल मजदूर कैंटीन, शौचालय और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं और सरसों में नमी के नाम पर अनावश्यक परेशान न किया जाए और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाए।

विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वर्तमान में सरसों की बोली 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं में 12 प्रतिशत और सरसों में आठ प्रतिशत तक नमी की सीमा तय है। इससे अधिक नमी होने पर फसल सुखाकर लाने के निर्देश दिए जाएंगे, लेकिन किसानों को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा।

Sonepat MLA Madan gets angry after finding flaws in the road construction at the grain market.
सोनीपत: सोनीपत विधायक निखिल मदान अतिरिक्त प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल उपायुक्त नेहा सिंह नई अनाज मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंचे

उन्होंने बताया कि मंडियों में बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली लागू की गई है, जिसमें किसान की पहचान, वाहन संख्या और वाहन का चित्र दर्ज करने का प्रावधान है। सॉफ्टवेयर में समस्या आने पर मैन्युअल पहचान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मार्केट कमेटी को पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण निरीक्षण में निम्न गुणवत्ता की बिटुमिन सड़क मिलने पर इसे दोबारा बनाने के आदेश दिए गए। साथ ही मंडी परिसर में सफाई और शौचालय व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान हरियाणा सरकार में अतिरिक्त प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, सोनीपत उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र, मार्केट कमेटी सोनीपत चेयरमैन अरुण चौहान, वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, कुलदीप नांगल, मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार, मंडी प्रधान पवन गोयल, उप प्रधान विनोद गर्ग, प्रवीण गोयल, मुकेश सिंगला, नितिन मार्केट कमेटी कार्यकारी अभियंता विजेंद्र कुमार, उप मंडल अभियंता विजेंद्र हुड्डा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विंसल सहरावत, कुलदीप वत्स आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author