March 13, 2026

स्वामी लीलाशाह जयंती पर सिंधी पंचायत ने निकाली संकीर्तन यात्रा: नगर में गूंजे लीलाशाह-शहंशाह के जयकारे

Sindhi Panchayat organised a Sankirtan Yatra on Swami Lilashah Jayanti: Cheers for Lilashah and Shahenshah echoed through the city.

मथुरा, किशोर इसरानी। सिंधी समुदाय के मार्गदर्शक आध्यात्मिक गुरू स्वामी लीलाशाह महाराज की 146 वीं जयंती शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई, इस मौके पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा नगर में एक संकीर्तन यात्रा निकाली गई।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि बहादुर पुरा स्थित सिंधी धर्मशाला में स्वामी लीलाशाह की छवि की झांकी फूलों से सजाकर दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना की गई। पंडित मोहन लाल महाराज ने आरती कराई। तदोपरांत झांकी के साथ एक संकीर्तन यात्रा शुरू हुई, जिसमें सिंधी समाज के सैंकड़ों नर-नारी और बच्चे उत्साह के साथ शहंशाह-लीलाशाह और बोलेगा लीलाशाह उसका होगा बेड़ापार तथा हरे रामा-हरे कृष्णा की धुनि गाते हुए चल रहे थे।

रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद भी बांटा जा रहा था। जवाहर हाट, होली गेट, छत्ता बाजार, डोरी बाजार, चौक बाजार, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड से होते हुए संकीर्तन यात्रा अपने उद्गमस्थल सिंधी धर्मशाला पहुंची, जहां सिंधी कलाकार चंद्रकांत लालवानी ने गीत – भजन – कीर्तन द्वारा स्वामी लीलाशाह जी महाराज का गुणगान किया।

Sindhi Panchayat organised a Sankirtan Yatra on Swami Lilashah Jayanti: Cheers for Lilashah and Shahenshah echoed through the city.

सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने स्वामी लीलाशाह जी का संदेश सुनाते हुए कहा कि सभी जीव सुख और आनंद प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन अपने कर्त्तव्य से विमुख होकर मन इन्द्रियों पर संयम न रखकर, विकारों के दास बनकर स्वार्थ, कामना और वासनाओं के प्रवाह में बहकर सुख शांति और आनंद के रस लेने से विमुख रहते हैं। इसलिए स्वामी से आत्मज्ञान द्वारा प्रभु से जुड़े रहने की ओर इशारा करते थे।

सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि स्वामी लीलाशाह ने भारतीय संस्कृति के पुनरोत्थान तथा सोई हुई आध्यात्मिकता को जगाने के लिये बेहतर कार्य किये उन्होंने जहां समाज को आध्यात्मिक संदेश दिया वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने हेतु सबको जागृत किया।

इस मौके पर सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंतलाल मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चन्दानी, डा. प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, गुरुमुखदास गंगवानी, सुरेशचन्द मेठवानी, जितेन्द्र लालवानी, भगवान दास मंगवानी बेबूभाई, रमेश नाथानी, जितेन्द्र भाटिया, पीताम्बरदास रोहेरा, झामनदास नाथानी, चन्दनलाल आडवानी, सुदामा खत्री, हरीश चावला, अशोक अंदानी, गिरधारीलाल नाथानी, महेश घावरी, दौलतराम खत्री कन्हैयालाल खत्री एडवोकेट, सुरेश मनसुखानी, विष्णु हेमानी, अनिल मंगलानी, मुकेश मिर्चु कोतकवानी, तरुण लखवानी, मन्नू मंगलानी, लक्ष्मणदास वाधवानी, अशोक डाबरा, अमित आसवानी, राजेश खत्री, योगेश खत्री, मीडिया सहायक विकास खत्री आदि सहित तमाम महिलाओं ने भागीदारी की।

सिंधी युवाओं द्वारा 16 मार्च को निकाली जाएगी वाहन रैली
सिंधी संस्कृति और चेटीचंड पर्व को ध्यान में रखते हुए सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा युवा अध्यक्ष तरूण लखवानी, उपाध्यक्ष मनोहर मंगलानी, महामंत्री तरूण नाजवानी के नेतृत्व में गोवर्धन चौराहे से सुबह 8 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसका समापन डीग गेट, होली गेट होते हुए बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में होगा।

About The Author