सोनीपत: फणींद्रनाथ शर्मा ने धनाना में शादी समारोह में दिया आशीर्वाद
सोनीपत: फणींद्रनाथ शर्मा ने धनाना में शादी समारोह में दिया आशीर्वाद।
सोनीपत, अजीत कुमार। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा बुधवार को भाजपा नेता अनिल शर्मा के गांव धनाना पहुंचे। यहां उन्होंने अनिल शर्मा की भतीजी जस्मीन के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान फणींद्रनाथ शर्मा ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है, जो दो परिवारों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि नवदंपति प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन की नई शुरुआत करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
इस अवसर पर कई सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। जिला गोहाना भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, भाजपा नेत्री डॉ. रमा बल्हारा, सतीश पहलवान (डीएसपी, पंजाब पुलिस), रामकेश पहलवान, कथूरा ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश कुमार, बिजेंद्र शास्त्री, बलबीर शास्त्री, ऋषिराम शर्मा, संतोष देवी, अनिल ढूल और सोनू नंबरदार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी समारोह में पहुंचकर जस्मीन को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
