मथुरा: सिन्धी पंचायत के होली मिलन में गूंजे गीत भजन
- होली के रसिया सुन झूम उठे सिंधीजन
- 13 मार्च को स्वामी लीलाशाह जयंती मनाई जायेगी
मथुरा, किशोर इसरानी। सिन्धी जनरल पंचायत का होली मिलन समारोह बहादुर पुरा स्थित स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में हुआ, जहां होली के रसिया सुन सिंधीजन झूम उठे। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को फूलों की बौछार कर होली की शुभकामनाएं दी। मंगलवार देर शाम तक चले कार्यक्रम में गीत भजन सहित हर प्रस्तुति पर लगातार तालियां बजती रही।
मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि लगातार 20 दिन चलने वाले सिंधी उत्सव चेटीचंड महोत्सव की शुरूआत होली मिलन से हो गई है, इसी के साथ 20 मार्च तक शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
होली मिलन समारोह में एक से बढ़कर एक लोकगीत सुनाए गए। होली की होली संग रसिया में मंत्रमुग्ध भगवान झूलेलाल के अनुयायी सिंधीजन झूमते नाचते रहे। भक्ति संगीत संग फूलों की बौछार के बीच सिंधीजन भक्ति और आनंद में सराबोर हो गए। होली के रसिया में सभी भावविभोर दिखे।
अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने होली को आपसी मेलजोल बढ़ाने वाला त्योहार बताया। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने आगामी होने वाले सिंधी उत्सवों में भागीदारी करके सिंधीयत कायम रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को स्वामी लीलाशाह जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 16 मार्च को सिंधी नवयुवक मंडल के सौजन्य से नगर में द्वपहिया वाहन रैली में उत्साहपूर्वक भागीदारी करें। पंडित मोहन महाराज ने भगवान झूलेलाल की स्तुति कराई।
इस मौके पर सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंतलाल मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चन्दानी, डा. प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल भाईजी, गुरुमुखदास गंगवानी, सुरेशचन्द मेठवानी, जितेन्द्र लालवानी, भगवानदास मंगवानी बेबूभाई, रमेश नाथानी, जितेन्द्र भाटिया, पीताम्बरदास रोहेरा, झामनदास नाथानी, चन्दनलाल आडवानी, सुदामालाल खत्री, हरीश चावला, अशोक अंदानी, गिरधारीलाल नायानी, महेश घावरी, दौलतराम खत्री कन्हैयालाल खत्री एडवोकेट, सुरेश मनसुखानी, विष्णु हेमानी, अनिल मंगलानी, मुकेश मिर्चु कोतकवानी, तरुण लखवानी, मन्नू मंगलानी, लक्ष्मणदास वाधवानी, अशोक डाबरा, अमित आसवानी, राजेश कुमार खत्री, वासुदेव खत्री, विशनदास दुपट्टे वाले आदि ने सभी को होली पर्व की बधाई प्रेषित की।
