March 10, 2026

किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी: मदीना गांव की शादी में दिखी सादगी और अपनापन

Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding

किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।

सोनीपत, अजीत कुमार। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी मंगलवार सुबह हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। यह वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने करीब तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई की थी। इस पुराने रिश्ते को निभाते हुए राहुल गांधी ने किसान के निमंत्रण को स्वीकार किया और बेटी तनु को आशीर्वाद देने गांव पहुंचे। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही राहुल गांधी अपनी कार से गांव में उतरे, उनके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। सुरक्षा कर्मियों के साथ उन्होंने झुककर मोबाइल उठाया और आगे बढ़े। गांव में पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।
Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।
Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।

हरियाणवी पगड़ी से हुआ स्वागत
शादी वाले घर के बाहर मेजबान परिवार, स्थानीय लोग और नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़े थे। इस दौरान रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हूडा भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राहुल गांधी का हरियाणवी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जब राहुल गांधी शादी वाले घर की ओर बढ़ रहे थे, तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से “राहुल भाई राम-राम” कहा। राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर मुस्कराते हुए सभी का अभिवादन किया और अंदर पहुंचे।

ग्रामीण माहौल में घुल-मिल गए राहुल
राहुल गांधी करीब एक घंटे तक शादी समारोह में रुके। इस दौरान वे जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों के बीच बैठ गए। आसपास बैठी महिलाएं पारंपरिक शादी के मंगल गीत गा रही थीं और राहुल गांधी उनसे गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे। तनु की रिश्तेदार कीर्ति जाखड़ ने बताया कि राहुल गांधी ने हरियाणा की शादी की परंपराओं, पहनावे और रस्मों के बारे में काफी सवाल पूछे। उन्होंने जानना चाहा कि यहां पुरुष धोती-कुर्ता पहनते हैं तो महिलाएं क्या पहनती हैं और शादी में कौन-कौन सी रस्में निभाई जाती हैं।

Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।
Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।
Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।

चूरमा, दूध और मिस्सी रोटी का स्वाद
शादी में राहुल गांधी ने ग्रामीण भोजन का भी आनंद लिया। उन्होंने दूध के साथ चूरमा खाया, हालांकि उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि वे मीठा कम खाते हैं। यह चूरमा संजय मलिक की पत्नी सुनीता देवी ने बनाया था। इसके अलावा राहुल गांधी ने तनु के हाथों से मिस्सी रोटी का एक कोर भी खाया। टैंट में लगे प्रीति-भोज में उन्होंने बालूशाही, लड्डू और जलेबी भी देखी। बालूशाही देखकर उन्होंने पूछा कि यह क्या है, तब उन्हें बताया गया कि हरियाणा की शादियों में यह खास मिठाई परोसी जाती है।

दुल्हन को दिया शगुन और खास तोहफा
राहुल गांधी की ओर से शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन तनु के लिए 55 इंच की एलईडी टीवी गिफ्ट के रूप में भेजी गई थी। शादी के दौरान उन्होंने तनु को लिफाफे में शगुन भी दिया और उसे खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। तनु ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे पढ़ाई और शादी के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा—“खुश रहना।”

Rahul Gandhi visits farmer's home: Simplicity and warmth evident at Medina village wedding
किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी।

तीन साल पुराना रिश्ता निभाया
दरअसल राहुल गांधी का इस परिवार से संपर्क जुलाई 2023 में हुआ था, जब वे दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जाते समय अचानक मदीना गांव में रुक गए थे। उस समय उन्होंने किसान संजय मलिक के खेत में ट्रैक्टर चलाया और किसानों के साथ धान की रोपाई की थी। किसान संजय मलिक के मुताबिक उस दिन की मुलाकात के बाद भी संपर्क बना रहा। 25 फरवरी को वे अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने दिल्ली गए थे।

राहुल गांधी ने कहा – अन्नदाता के घर का स्वाद
शादी से लौटने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि किसान संजय मलिक के घर उन्हें परिवार जैसा प्यार मिला और अन्नदाता के घर का खाना बेहद स्वादिष्ट था। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। ग्रामीणों के लिए यह पल खास बन गया, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि देश का बड़ा नेता उनके घर की खुशी में शामिल होने आएगा।

 

 

About The Author