March 6, 2026

सोनीपत के गोहाना बार में पहुंचे माननीय जस्टिस राजेश भारद्वाज: बार की चार प्रमुख मांगें रखी गईं

Justice Rajesh Bhardwaj visited the Gohana Bar in Sonipat and placed four key demands of the Bar.

जस्टिस राजेश भारद्वाज।

सोनीपत,अजीत कुमार। गोहाना बार एसोसिएशन में वार्षिक बैठक के दौरान माननीय जस्टिस राजेश भारद्वाज अपनी पत्नी डॉ. पूनम भारद्वाज के साथ पहुंचे। इस दौरान सेशन जज जगजीत सिंह अपनी पत्नी नरेंद्र कौर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बार के पदाधिकारियों और वकीलों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में गोहाना बार की ओर से चार प्रमुख मांगें रखी गईं। बार ने सबसे पहले वकीलों के चैंबर का विस्तार करने की मांग की। इसके अलावा लाइब्रेरी को बड़ा करने और ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के विस्तार की बात भी रखी गई। चौथी मांग गोहाना में स्थायी रूप से एडीजे (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) की नियुक्ति करने की रही। कार्यक्रम के दौरान माननीय जस्टिस राजेश भारद्वाज ने बार परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने वकीलों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि इन मांगों को जल्द पूरा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

About The Author