April 22, 2026

होली हे: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में उत्साह के साथ मनाई गई होली

Holi was celebrated with enthusiasm in Motilal Nehru Sports School, Rai.

मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में उत्साह के साथ मनाई गई होली।

सोनीपत, अजीत कुमार। राई स्थित हरियाणा के प्रसिद्ध खेल शिक्षण संस्थान मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में गुरुवार को होली का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर रंगों के इस पावन त्योहार का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल और खुशियों के माहौल के बीच पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा था।

कार्यक्रम में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार की विशेष उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डाला।

कुलपति अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “होली रंगों, प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एकता और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। खेल और शिक्षा के क्षेत्र में भी हमें इसी भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।”

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल रामधारी शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने गीत, शायरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस पर्व को मिलजुलकर मनाया।

About The Author