March 12, 2026

सोनीपत: योगीराज मोहित ने रबर नेति में इंडिया बुक आफ रिकार्ड में कराया नाम दर्ज

Yogiraj Mohit registered his name in the India Book of Records for Rubber Neti.

योगीराज मोहित को इंडिया बुक आफ रिकार्ड का खिताब देती आधिकारिक टीम की सदस्य।

  • मात्र छह सेकंड में कठिन योगिक क्रिया पूर्ण कर बनाया नया कीर्तिमान

गन्नौर, अजीत कुमार। योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करते हुए गन्नौर क्षेत्र के योगिराज मोहित ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। योगिराज मोहित ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड के अंतर्गत रबर नेति योग में मात्र छह सेकंड में यह कठिन योगिक क्रिया पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह रिकार्ड नई दिल्ली स्थित बास्को पब्लिक स्कूल में इंडिया बुक आफ रिकार्ड की आधिकारिक टीम और निर्णायकों की मौजूदगी में बनाया गया। रिकार्ड के दौरान योगिराज मोहित ने चिकित्सकीय स्तर के रबर कैथेटर को दोनों नासिकाओं से प्रविष्ट कर मुख के माध्यम से बाहर निकालते हुए निर्धारित समय से भी कम समय में इस क्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। योगिराज मोहित इससे पहले भी तीन बार के विश्व रिकार्ड धारक हैं। उन्हें पूर्व में भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ योग शिक्षक के सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। योगिराज मोहित वर्तमान में एक प्रसिद्ध योग शिक्षक हैं और औषधम संस्था से जुड़े हुए हैं। योगिराज मोहित ने कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों के आशीर्वाद, वर्षों की साधना और सहयोगी संस्थाओं के विश्वास का परिणाम है। उनका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाना है। योगिराज मोहित की इस उपलब्धि पर योग, खेल और स्वास्थ्य जगत में खुशी का माहौल हैं।

About The Author