January 26, 2026

सोनीपत: महिलाओं के सशक्तिकरण में सरकार के प्रयासों को रफ्तार मिली

Sonipat: Government's efforts to empower women gain momentum

सोनीपत: सरपंच उषा देवी डा. रीटा शर्मा का स्वागत करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक के दौरान महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव आए हैं। यह बात मेरी सखी जनसंपर्क अभियान के शुभारंभ अवसर पर डॉ रीटा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और हरियाणा सरकार की योजनाओं ने नारी सशक्तिकरण को ठोस आधार दिया है, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं।

गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव करेवड़ी से अभियान की शुरुआत हुई। गांव की महिला सरपंच उषा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाओं से संवाद करते हुए डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि आज सरकार की प्रत्येक योजना के केंद्र में नारी शक्ति है। महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की सक्रिय भागीदार बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहयोग का वादा किया था, जिसे दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। अब तक लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता की किश्तें जारी की जा चुकी हैं। गरीब परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से रसोई गैस सहायता योजना के तहत लाखों परिवारों को रियायती दरों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि पंचायती राज और शहरी निकायों में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व के अवसर बढ़ाए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को प्राथमिकता देते हुए उच्च शिक्षा तक निशुल्क सुविधा दी जा रही है। महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि मातृत्व, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही मजबूत परिवार और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

About The Author