March 12, 2026

सोनीपत पुलिस: सोनीपत पुलिस की सख्ती, संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश : पुलिस आयुक्त

Strictness of Sonipat Police, effective control on organized crime: Police Commissioner

पुलिस आयुक्त ममता सिंह।

  • -43 गिरोहों के 181 सदस्यों को गिरफ्तार कर 159 मुकदमे सुलझाए

सोनीपतसोनीपत पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि पुलिस की सख्ती, संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने कामयाब रही है। पुलिस द्वारा चलाए गए लक्षित अभियानों के परिणामस्वरूप संगठित अपराध पर कार्रवाई की गई 43 गिरोहों के 181 सदस्यों को गिरफ्तार कर 159 मुकदमे सुलझाए गए।

मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन, ऑपरेशन हॉटस्पॉट और ऑपरेशन प्रहार के तहत संगीन, अवैध और संगठित अपराधों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बीते एक वर्ष में 55 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 हजार, 25 हजार, 20 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये के इनामी शामिल रहे। इसके अलावा 232 उद्घोषित अपराधी, 1076 जमानत उल्लंघनकर्ता और एक पैरोल उल्लंघनकर्ता को भी काबू किया गया।

जुआ अधिनियम के तहत 43 मामलों में 124 जुआरियों की गिरफ्तारी कर लगभग 15 लाख रुपये की बरामदगी की गई। नशा तस्करी के विरुद्ध 121 मामलों में 180 आरोपियों को गिरफ्तार कर चरस, अफीम, गांजा, स्मैक, हेरोइन, चूरा पोस्त और नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की गई। अवैध हथियारों से जुड़े 314 मामलों में 347 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि अवैध शराब के 89 मामलों में 105 तस्करों को पकड़ा गया।

साइबर प्रकोष्ठ ने तकनीकी माध्यम से 345 गुमशुदा मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपराध के तुलनात्मक आंकड़ों में भी सुधार दर्ज हुआ। हत्या, जानलेवा हमला, लूट, डकैती, रंगदारी, चोरी और गृहभेदन जैसी घटनाओं में कई श्रेणियों में कमी आई। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में भी दुष्कर्म के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और अधिकांश मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 43 गिरोहों के 181 सदस्यों को गिरफ्तार कर 159 मुकदमे सुलझाए गए। विभिन्न गिरोहों से करोड़ों रुपये मूल्य के वाहन, नकदी और अन्य सामान की बरामदगी की गई। कई जटिल और हत्याकांडों का भी सफल खुलासा किया गया।

पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने स्पष्ट किया कि सोनीपत पुलिस आगे भी अपराध मुक्त जिला बनाने के लिए कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखेगी।

About The Author