February 22, 2026

विजय हजारे ट्रॉफी: कोहली का तूफानी अर्धशतक, रोहित पहली गेंद पर आउट

Vijay Hazare Trophy: Kohli smashes half-century, Rohit dismissed off the first ball

शॉट खेलते विराट कोहली।

विजय हजारे ट्रॉफी। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा। दिल्ली की ओर से खेलते हुए विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जमाकर अपनी फॉर्म और आक्रामक अंदाज का प्रदर्शन किया। कोहली की इस पारी ने दिल्ली को शुरुआती झटकों से उबारते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी ओर जयपुर में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा उत्तराखंड के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर आउट होकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। एक ही दिन में कोहली की तेज तर्रार बल्लेबाजी और रोहित की जल्दी विदाई ने घरेलू क्रिकेट में रोमांच और चर्चा दोनों बढ़ा दी।

कोहली-पंत की साझेदारी से दिल्ली मजबूत
बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए ग्रुप डी मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और ओपनर प्रियांश आर्य जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने पारी संभाली और 11 चौके व 1 छक्का लगाते हुए 61 गेंदों में 77 रन बनाए। उनके साथ ऋषभ पंत ने 79 गेंदों पर 70 रन की अहम पारी खेली। हर्ष त्यागी के 40 रनों की मदद से दिल्ली ने 9 विकेट पर 254 रन बनाए।

Vijay Hazare Trophy: Kohli smashes half-century, Rohit dismissed off the first ball
रोहित शर्मा विजय हजार ट्रॉफी में बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट
जयपुर में ग्रुप सी के मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद मुशीर खान और शार्दूल ठाकुर ने अर्धशतक जमाकर टीम को संभाला।

वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय सम्मान
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंचे, जिसके चलते वह मणिपुर के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके।

गिल-अभिषेक बाहर, प्रभसिमरन कप्तान
जयपुर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा नहीं खेले। पंजाब की कप्तानी प्रभसिमरन सिंह कर रहे हैं।

About The Author