October 26, 2026

सोनीपत में नाबालिग छात्रा दो माह की गर्भवती मिली

Minor student found two months pregnant in Sonipat

प्रतीकात्मक तस्वीर।

सोनीपत। सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा दो महीने की गर्भवती पाई गई। पीड़िता पास के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को उसकी मां उसे सरकारी अस्पताल ले गईं, जहां महिला चिकित्सक ने जांच में गर्भावस्था की पुष्टि की।

पीड़िता ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह दो सहेलियों और एक युवक के साथ कुंडली के पार्कर मॉल गई थी। वहां उसके स्कूल का एक सहपाठी युवक उसे बात करने के बहाने मॉल की छत पर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भी नाबालिग है। इसके बाद कुंडली क्षेत्र में शॉपिंग मॉल की छत पर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला पांच दिन पहले पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर कुंडली थाना में केस दर्ज किया था। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में राई थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने जांच के बाद चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए तथा विशेषज्ञ से उसकी परामर्श भी कराई गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

About The Author