February 23, 2026

3 दिसंबर को ऐतिहासिक तेजी: चांदी रिकॉर्ड स्तर पर, सोने में भी तेजी जारी

Historic rally on December 3: Silver hits record high, gold continues to rise

गूगल से ली गई फोटो।

नई दिल्ली। देश में कीमती धातुओं के दाम लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और आज 3 दिसंबर को चांदी ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत आज 3,504 रुपए बढ़कर 1,78,684 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव 1,75,180 रुपए था। चांदी के साथ-साथ सोने में भी तेजी जारी है। 10 ग्राम सोना आज 957 रुपए महंगा होकर 1,28,550 रुपए पर पहुंच गया, जबकि पिछला भाव 1,27,593 रुपए था। सोना इससे पहले 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बना चुका है।

कीमतों में शहरों के हिसाब से बदलाव का कारण यह है कि IBJA द्वारा जारी रेट में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से अलग-अलग शहरों के रेट अलग दिखाई देते हैं। कई बैंक, विशेषकर पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बड़े बैंक, गोल्ड लोन की दरें तय करने में इन्हीं कीमतों का आधार लेते हैं।

कीमती धातुओं में तेजी इस साल उल्लेखनीय रही है। 31 दिसंबर 2024 से अब तक सोने की कीमत 52,388 रुपए बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,28,550 रुपए पर पहुंच गया है। इसी अवधि में चांदी भी 92,667 रुपए महंगी हुई है। एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए से बढ़कर अब 1,74,650 रुपए तक पहुंच चुकी है।

मूल्य वृद्धि के पीछे केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर सोना खरीदना, क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुख और शादी के सीजन में बढ़ी मांग प्रमुख कारण हैं। विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार जियोपॉलिटिकल तनाव और लगातार बनी मांग के चलते इस साल सोना 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,85,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

About The Author