April 20, 2026

सोनीपत : आगजनी से प्रभावित हुए किसान डाटा पोर्टल के माध्यम से अपलोड करें  

Upload the data of farmers affected by fire through the portal.

सोनीपत, ज्योति शर्मा। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मार्च/अप्रैल में हुई आगजनी की घटनाओं के कारण रबी फसल को हुए नुकसान के मद्देनज़र प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रभावित गांवों के किसानों द्वारा अपने नुकसान के दावे प्रस्तुत करने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 23 अप्रैल तक खोलने का निर्णय लिया है।

जिला सोनीपत के अंतर्गत निम्नलिखित गांवों के किसानों के लिए पोर्टल खोला गया है: अगवानपुर, गन्नौर, बड़ी, गुमड, कमासपुर, ककरोई, छिछराना, खानपुर कलां, फरमाणा, कतलूपुर, थाना कलां प्रशासन द्वारा संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान के दावे अवश्य अपलोड करें, ताकि समय पर राहत प्रदान की जा सके।

About The Author