January 25, 2026

सोनीपत मेयर राजीव जैन: देश के युवा आर्थिक नीतियों से संतुष्ट होकर सरकार बना रहे हैं

The youth of the country are forming the government after being satisfied with the economic policies Rajiv Jain

सोनीपत मेयर राजीव जैन।

सोनीपत, अजीत कुमार। पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जहां युवा वर्ग सरकारों की नीतियों से परेशान होकर तख्ता पलट जैसे कदम उठा रहा है, वहीं भारत के युवा केंद्र सरकार की आर्थिक और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रसन्न होकर लगातार भाजपा का समर्थन कर रहे हैं और मजबूत सरकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का ZEN-G भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

राजीव जैन सरदारों वाली गली में भाजपा के 45 वर्षीय नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपलक्ष में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में सुनीता ब्रह्म प्रकाश राठी द्वारा आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां किसी नेता के परिवार से न होने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यह पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपराओं और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल भाजपा की नीतियों से अलग रास्ते पर चले, वे धीरे-धीरे राजनीतिक रूप से हाशिये पर चले गए। हरियाणा में इनेलो और महाराष्ट्र में शिवसेना इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जनता का उपहार है और आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक पतन तय है।

राजीव जैन ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर चलकर देश को आगे बढ़ा रही है, जबकि अन्य दल सत्ता को केवल निजी स्वार्थ के साधन के रूप में देखते हैं। कार्यक्रम में अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

About The Author