April 14, 2026

सोनीपत: नारी शक्ति पदयात्रा को लेकर प्रशासन की पूर्ण तैयारियां

The administration is fully prepared for the Nari Shakti Padyatra.

सोनीपत: अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए

सोनीपत, अजीत कुमार। गोहाना में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कार्यक्रम स्थल और पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियो्ं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंच, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, वाहन खड़ा करने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं तथा सुरक्षा इंतजामो्ं की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाली महिलाओ्ं और अन्य प्रतिभागियो्ं के लिए पर्याप्त बैठने की सुविधा, साफ पेयजल और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह पदयात्रा सेक्टर-07 स्थित सामुदायिक केंद्र से आरंभ होकर भीमराव आंबेडकर चौक पर समाप्त होगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इसमें हजारो्ं महिलाएं भाग लेंगी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओ्ं को उनके अधिकारो्ं के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाना है।

पदयात्रा में महिला जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिवक्ता, अध्यापिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्‍या में अन्य महिलाएं शामिल होंगी। इस अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयो्ं पर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।

प्रशासन का मानना है कि यह पदयात्रा महिलाओ्ं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देगी। एसडीएम गोहाना अंकित कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रवीन मलिक, नायब तहसीलदार गोहाना जतिन्द्र गिल, बीजेपी गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र गहलावत, इंद्रजीत विरमानी, महेन्द्र चिड़ाना, सुमित्रा चौहान, सोनिया मोर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author