April 20, 2026

सोनीपत : पशुओं से गलत हरकत का वीडियो आने से आरोपी पकड़ा  

The accused was caught after a video surfaced of him misbehaving with animals.

सोनीपत: गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता शिकायत लिखते हुए

  • हिंदू संगठनों गौ रक्षक दल कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया

सोनीपत, ज्योति शर्मासोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र एक व्यक्ति ने पड़ोस के प्लॉट में बंधे पशुओं के साथ गलत हरकत की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ वीडियो सबूत सौंप दिए हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी रोष है।

गांव मंडोरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने प्लॉट में गाय और भैंस दूध के लिए पाली हुई हैं। पिछले कुछ समय से पशुओं के साथ गलत होने का शक था, इसलिए उसने प्लॉट में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे, जिनका लाइव व्यू उसके मोबाइल से जुड़ा हुआ था। 19 और 20 अप्रैल की रात वह शादी समारोह में गया हुआ था। आधी रात के बाद उसने मोबाइल पर फुटेज देखी तो पड़ोस में रहने वाला मनजीत पशुओं के साथ गलत हरकत करता नजर आया।

जानकारी मिलते ही उसने ने परिवार को मौके पर भेजा। परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी दीवार कूदकर भागने लगा, लेकिन थोड़ी दूरी पर गिर गया और लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को काबू में कर लिया गया। रात में ही गौ रक्षक दल को सूचना दी गई और संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़कर थाने में पेश किया गया।

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि डायल 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे नाराज लोग खरखौदा थाना पहुंचे और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को शांत कर भरोसा दिलाया कि शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई होगी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

About The Author