March 12, 2026

सोनीपत: 72 किसानों के सुपरसीडर कृषि यंत्रों की हुई जांच

Superseeder agricultural equipment of 72 farmers was inspected.

कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करने पहुंची अधिकारियों की टीम।

गन्नौर, अजीत कुमार। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जा रही अनुदान राशि के लिए मंगलवार को नई अनाज मंडी गन्नौर में दूसरा भौतिक सत्यापन किया गया। यह सत्यापन कृषि अधिकारी डा. राहुल सैनी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें 72 किसानों के सुपरसीडर कृषि यंत्रों की जांच की गई। सत्यापन पूरा होने के बाद किसानों को मिलने वाली शेष अनुदान राशि शीघ्र जारी की जाएगी। डा. राहुल सैनी ने बताया कि योजना के अंतर्गत सरकार कृषि यंत्रों पर कुल 80 प्रतिशत तक अनुदान देती है, जिसमें से करीब 30 प्रतिशत राशि पहले ही किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। दूसरे भौतिक सत्यापन के बाद शेष 70 प्रतिशत अनुदान राशि एक-दो दिन में सीधे बैंक खातों में भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पराली जलाने पर रोक लगाना और आधुनिक यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देना है। किसानों ने भी योजना की सराहना की। इस दौरान कमेटी मेंबर खंड कृषि अधिकारी मुडलाना डा. कुलदीप, जीएसटी विभाग से अजय कुमार, कृषि विकास अधिकारी डा. विनयकांत, दिनेश रापड़िया आदि मौजूद रहे।

About The Author