July 16, 2026

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा: स्वच्छता से स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना

Sonipat Welcomed with cleanliness; Gohana set to emerge on the global map with the hydrogen train – Dr. Arvind Sharma Gjd News (2)

सोनीपत: पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीता शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाते हुए।

  • देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के स्वागत में गोहाना रेलवे जंक्शन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

सोनीपत, अजीत कुमार। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक संचालन से पूर्व गोहाना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीता शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाने में श्रमदान किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि का स्वागत सर्वोच्च परंपरा रही है। हम प्रतिदिन अपने घर की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन जब कोई विशिष्ट अतिथि आने वाला होता है तो पूरे उत्साह और समर्पण के साथ घर को सजाते-संवारते हैं। 17 जुलाई को जब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पहली बार गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, तब यह केवल एक ट्रेन का आगमन नहीं होगा, बल्कि आधुनिक भारत के इतिहास का स्वर्णिम क्षण होगा। इसी भावना के साथ रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस परियोजना से गोहाना को वैश्विक पहचान भी मिलेगी और यह शहर आधुनिक एवं स्वच्छ परिवहन व्यवस्था की नई पहचान बनेगा।

Sonipat Welcomed with cleanliness; Gohana set to emerge on the global map with the hydrogen train – Dr. Arvind Sharma Gjd News (2)
सोनीपत: पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीता शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते हुए नेता व अधिकारी .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर जींद में विशाल इको-फ्रेंडली रैली का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, सचिव सुन्दर शर्मा, मार्किट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, महाबीर गुप्ता, रामधारी जिंदल, डॉ रमेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना व भूपेन्द्र मुदगिल, पार्षद आजाद मलिक, संजय सैनी, नरेन्द्र, नन्हा राम, विनोद राजौरा, सुमित बंसल, बबली, मुंडलाना पंचायत समिति चेयरमैन मनोज शर्मा, अरुण बड़ौक, नरेन्द्र गहलावत, अरुण निनानिया, धुलाराम, श्याम लाल वशिष्ठ, प्रभुदयाल प्रजापत, सरिता, भीम गोयल, पंकज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

About The Author