मंत्री डा. अरविंद शर्मा: गोहाना धन्यवाद विकास रैली में भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार: डा. अरविंद
सोनीपत: मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा का स्वागत करते हुए उपायुक्त सुशील सारवान।
सोनीपत, अजीत कुमार। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत और पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 29 मार्च को गोहाना की नई सब्जी मंडी में आयोजित होने वाली गोहाना विधानसभा धन्यवाद एवं विकास रैली भविष्य के गोहाना के विकास का खाका तय करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर आगामी दशकों की आवश्यकताओं के अनुरूप कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
मंगलवार को सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने बडौता बाइपास स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला प्रशासन् और विभिन्न विभागों के अधिकारियोँ के साथ बैठक की। बैठक में आगामी रैली की तैयारियोँ तथा गोहाना विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओँ पर विस्तृत मंथन् किया गया। बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक के दौरान गोहाना शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से जुडे लगभग दर्जनभर प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई। नई योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की सहूलियत बढाने, सामाजिक-आर्थिक स्तर मजबूत करने तथा सम्मान बढाने से जुडी योजनाओं की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने भी अधिकारियोँ को निर्देश दिए कि 29 मार्च से पहले सभी आवश्यक रिपोर्ट और व्यवहार्यता विवरण तैयार कर लिए जाएँ। उन्होंने कहा कि घोषणाओं से जुडी परियोजनाओँ की निगरानी वह स्वयं करेंगे। बैठक में नगर आयुक्त हर्षित कुमार, उपमण्डल अधिकारी अंजलि श्रोतिय, पुलिस आयुक्त भारती डबास, उपमण्डल अधिकारी निर्मल नागर, आहुलाना चीनी मिल की प्रबन्ध निदेशक अंकिता वर्मा, सोनीपत चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक संजय कुमार सहित विभिन्न विभागोँ के अधिकारी उपस्थित रहे।
