January 25, 2026

सोनीपत: भाजपा ने हर वर्ग को सम्मान दिया: सत्यप्रकाश जरावता

Sonipat: BJP gave respect to every section: Satyaprakash Jarawata

सोनीपत: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता गोहाना में कार्यकर्ताओं के साथ।

सोनीपत, अजीत कुमार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि नायब सैनी सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है। संतों और महापुरुषों की जयंती अब पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जा रही है, जो सामाजिक समरसता का उदाहरण है।

वे सिंचाई विश्राम गृह में जिला गोहाना अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सत्यप्रकाश जरावता ने उपस्थित पदाधिकारियों को कुरुक्षेत्र स्थित उमरी में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को प्रस्तावित रैली के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि इस रैली को मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य मनोहर लाल खट्टर और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली संबोधित करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में लगभग 5 एकड़ भूमि पर गुरु रविदास के नाम से निर्माणाधीन स्मारक के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक सामाजिक चेतना और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य मीना नरवाल, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना और जितेंद्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author