June 5, 2026

सोनीपत: जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sonepat: Message of environmental protection given by planting a tree on birthday

सोनीपत, अजीत कुमार। ब्राह्मण उत्थान समिति के सक्रिय सदस्य एवं बड़ा बाजार स्थित माता चिट्टाने वाली मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अमित शौनक का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पंडित अमित शौनक को पौधा भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और पौधारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंडित अमित शौनक ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज और प्रकृति के हित में भी मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “एक पौधा प्रकृति के नाम, यही है जन्मदिन का सबसे सुंदर सम्मान।”

कार्यक्रम में अमन, प्रिन्स, देवेंद्र गौड़, मुकेश शर्मा, पीयूष कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author