March 12, 2026

प्रयास का प्रोत्साहन: प्रयास जूनियर स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘प्रोत्साहन’ में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर

Little children displayed their talents at the annual festival of Prayas Junior School, 'Protsahan', emphasizing on values ​​along with education.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों के साथ विधायक देवेंद्र कादियान व स्कूल प्रबंधक अमित बत्रा व संचालिक रुचिका बत्रा।

गन्नौर। गन्नौर के किशनपुरा स्थित प्रयास जूनियर स्कूल का 20वां वार्षिक उत्सव ‘प्रोत्साहन’ थीम के साथ उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि रहे, जबकि शिक्षिका ज्योति लाकड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने योग और ताइक्वांडो के आकर्षक प्रदर्शन से अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वच्छता पर आधारित लघु नाटकों ने समाज में जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया और खूब सराहना बटोरी।

Little children displayed their talents at the annual festival of Prayas Junior School, 'Protsahan', emphasizing on values ​​along with education.
विधायक देवेंद्र कादियान व स्कूल प्रबंधक अमित बत्रा व संचालिक रुचिका बत्रा सम्मानित करते हुए। ।

मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करता है। आज के समय में बच्चों को ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है।

Little children displayed their talents at the annual festival of Prayas Junior School, 'Protsahan', emphasizing on values ​​along with education.
विधायक देवेंद्र कादियान व स्कूल प्रबंधक अमित बत्रा व संचालिक रुचिका बत्रा सम्मानित करते हुए। ।

स्कूल के एमडी अमित बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयास जूनियर स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

Little children displayed their talents at the annual festival of Prayas Junior School, 'Protsahan', emphasizing on values ​​along with education.
विधायक देवेंद्र कादियानदीप प्रज्जवलित करते हुए।

विशिष्ट अतिथि ज्योति लाकड़ा ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और मोबाइल व सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उनके भविष्य की मजबूत नींव रखें।

Little children displayed their talents at the annual festival of Prayas Junior School, 'Protsahan', emphasizing on values ​​along with education.
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों के साथ विधायक देवेंद्र कादियान व स्कूल प्रबंधक अमित बत्रा व संचालिक रुचिका बत्रा।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सुरेश बत्रा, संचालिका रुचिका बत्रा, डॉ. जोगेंद्र धनखड़, समाजसेवी अंकित मल्होत्रा,पार्षद अजय सरोहा, डॉ. मनोज कुमार, नंद छाबड़ा, सुशील त्यागी, जगबीर देशवाल, सुरजीत घनघस, सुमित बत्रा, रविंद्र सरदाना, रमेश बत्रा, रजत हांडा, शालू राय, सुरेश भूटानी, परवीन कामरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

About The Author