July 21, 2026

कामयाबी के कदम: सोनीपत अश्वनी 75 फीसदी अंक के साथ कॉलेज टॉपर, मुस्कान द्वितीय व संदीप तृतीय रहे

Ashwani from Sonipat topped the college with 75% marks, while Muskan secured the second position and Sandeep the third.

सोनीपत: पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के टॉपर विद्यार्थी संस्थान के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन व प्राचार्या डा. सुमिता के साथ।

सोनीपत, अजीत कुमार। पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी कामी रोड सोनीपत के विद्यार्थियों ने हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की ओर से आयोजित डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी .फार्मा.) प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। डिप्लोमा इन फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी अश्वनी कुमार ने 75 फीसदी अंक हासिल कर अपने कॉलेज में टॉप किया।

 मुस्कान ने 74.09 फीसदी अंक लेकर दूसरा व संदीप ने 73.2 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। वहीं डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रथम वर्ष की परीक्षा में अमित ने 73.8  फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज में पहला स्थान पाया, जबकि किरण ने 72.7 फीसदी अंक लेकर दूसरा और हर्ष राठी ने 72.5 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ परिसर में सभी मेधावी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने मंगलवार को बताया कि प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। फार्मेसी एक सुरक्षित करियर विकल्प है जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के लिए हमेशा उपयुक्त रहेगा। सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और रेलवे आदि में फार्मासिस्ट की नियमित भर्तियां निकलती हैं। इसके अलावा, प्राइवेट अस्पतालों और क्लीनिकों में हमेशा प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की मांग रहती है। आज फार्मेसी पेशेवरों की मांग न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर है। अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश योग्य फार्मासिस्टों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी.संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, गौतम नैन, भोपाल सिंह,पीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डा. सुमिता, डा. सुनीता, नीलम, अभिषेक आदि छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author