September 27, 2026

सोनीपत: अमित शौनक तीसरी बार परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

Amit Shaunak appointed National Vice President of the Parashuram Sena cell for the third time.

सोनीपत: पंडित अमित शौनक।

सोनीपत, अजीत कुमार। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदित्य मिश्रा ने पंडित अमित शौनक को लगातार तीसरी बार परशुराम सेना प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी पुनः नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज और संस्था से जुड़े लोगों ने खुशी जताई तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पंडित अमित शौनक ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदित्य मिश्रा और राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने उन पर लगातार तीसरी बार जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्राह्मण समाज की एकता, उत्थान और हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। समाज के लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

अमित शौनक ने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ब्राह्मण समाज के हित में वे हमेशा तत्पर रहेंगे और समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

About The Author